ब्रेकअप के बाद की सफलता

यह बात उस समय की है जब विशाल नाम का एक लड़का और कीर्ति नाम की एक लड़की कॉलेज के दिनों में एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। कॉलेज के पहले वर्ष में वे सिर्फ दोस्त थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उनकी दोस्ती कॉलेज के आखिरी साल तक आते-आते प्यार में बदल गई। वे एक-दूसरे से बहुत प्यार करने लगे थे और एक-दूसरे का बहुत अच्छे से ख्याल रखते थे। कीर्ति और विशाल मिलकर भविष्य बनाने का सपना देखते थे।

विशाल के लिए तो कीर्ति ही उसकी ज़िंदगी का आधार बन गई थी। कुछ समय इसी तरह बीत गया, लेकिन एक दिन कीर्ति के माता-पिता ने उसका रिश्ता किसी और लड़के से तय कर दिया। वह लड़का एक अच्छे घर से था, और कीर्ति के माता-पिता को वह लड़का पसंद आ गया। उन्होंने कीर्ति से कहा कि उसे वहीं शादी करनी पड़ेगी।

माता-पिता की इज़्ज़त की खातिर कीर्ति मान गई और अगले दिन विशाल से मिलने गई। उसने विशाल से कहा, “मेरे मम्मी-पापा ने मेरा रिश्ता कहीं और तय कर दिया है। अब मैं तुमसे नहीं मिल सकूँगी और हमारे बीच जो कुछ भी था, उसे भूल जाओ।”

कीर्ति की यह बात सुनकर विशाल को लगा जैसे उसकी पूरी दुनिया उजड़ गई हो। वह बहुत उदास हो गया। सारी रात उसे नींद नहीं आई। वह रोता रहा, कहीं मन नहीं लग रहा था।

कुछ समय बाद एक दिन वह अपने घर के पास के तालाब पर गया। वहाँ उसने पानी में अपना प्रतिबिंब देखा और खुद से कहा, “तू किसी और के लिए टूटा, पर अब जीएगा किसके लिए?” उसी पल उसने खुद से कहा, “अब मैं सिर्फ अपने लिए जिऊँगा।”

उस दिन विशाल ने ठान लिया कि उसकी ज़िंदगी अब सिर्फ उसके सपनों के लिए होगी, किसी और के लिए नहीं। कीर्ति के जाने के बाद उसकी पढ़ाई छूट गई थी, लेकिन उसने दोबारा पढ़ाई शुरू की। वह हर रात दो बजे तक कंप्यूटर पर बैठकर ऐप्स के बारे में जानकारी लेता और सीखता।

कुछ समय बाद उसने एक ऐसी ऐप बनाई जो छात्रों के लिए टाइम टेबल ऑटोमैटिकली जनरेट करती थी। यह ऐप बनाने में उसे तीन साल लगे। लाखों स्टूडेंट्स और कई प्रोफेशनल्स ने वह ऐप डाउनलोड की। ऐप बहुत आसान और उपयोगी थी। उसे इस ऐप से अच्छा मुनाफा हुआ।

इसके बाद विशाल ने और भी ऐप्स बनाईं और वह एक सफल युवा उद्यमी बन गया। कुछ समय बाद उसे एक इंटरव्यू में बुलाया गया। वहाँ उससे पूछा गया, “आपका में टर्निंग पॉइंट क्या था?” विशाल ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,

“जब किसी ने मुझे छोड़ दिया था, तब मैंने खुद को थाम लिया था। मैं असफलता के रास्ते से लौटकर सफलता के रास्ते पर चल पड़ा।”

इस तरह विशाल एक सफल उद्यमी बन गया। वहीं दूसरी ओर, कीर्ति अब अपने पति के साथ एक छोटे से कमरे में रहती है, और उसका पति उसी विशाल की कंपनी में चपरासी की नौकरी करता है।

सीख:
ब्रेकअप जीवन का अंत नहीं होता, बल्कि यह एक नई शुरुआत करने का मौका होता है — खुद को सुधारने और खुद को खोजने का अवसर।

जब कोई व्यक्ति आपके जीवन से चला जाता है, तो अंदर एक खाली जगह बनती है। और उस खाली जगह को भरने का काम आपका सपना और आपका असली रूप करता है। उसी वक्त आपका सच्चा मकसद सामने आता है।

जब प्यार टूटता है, तो जीवन नहीं टूटता — बल्कि सपनों को पूरा करने की आग जल उठती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top